Advertisement

सृष्टि नारायण सिंह को राष्ट्रीय संगठन महासचिव महिला विंग के पद पर मनोनीत!

सृष्टि नारायण सिंह को राष्ट्रीय संगठन महासचिव महिला विंग के पद पर मनोनीत!

रामानुज़गंज: नगर के वार्ड क्रमांक 9 के प्रतिष्ठित नागरिक स्व.नरेंद्र नारायण सिंह उर्फ भागी सिंह की बेटी सृष्टि नारायण सिंह को “अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत” की राष्ट्रीय संगठन महासचिव महिला विंग के पद पर मनोनीत, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जयसवाल के द्वारा किया गया। इस मौक़े पर श्रीमती सिंह ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जयसवाल, संरक्षक डा. दिनेश उपाध्याय एवं हरिनारायण सिंह का आभार व्यक्त किया और इस जिम्मेदारी को पूरी तरीके से निभाने का संकल्प लिया. श्रीमती सिंह को महिला विंग को सशक्त करने एवं देश के 25 राज्यों में महिला विंग को बढ़ाने एवं मज़बूत करने का कार्यभार दिया गया। गौरतलब है, कि सृष्टि पहले से ही विश्व हिंदू महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति एवं श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्षा के रूप में कार्यरत हैं। जिले की बेटी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। जिलावासियों ने उन्हें बधाईयां दीं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM