Advertisement

407 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार

407 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

रांची: ओडिशा से रांची के रास्ते गांजा की तस्करी हो रही थी. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 407 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. जिनमें धर्मवीर सिंह और राजेन्द्र सिंह शामिल है. एसएसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि ओडिशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर ट्रक को पकड़ा गया. पकड़ाये ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के केबीन के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स से कुल 16 प्लास्टिक के बोरा में करीब 406 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. गांजा को सम्बलपुर से लाकर टॉल गेट के आगे रामगढ़ में देना था. बरामद गांजा का अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ रूपया है.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM