बरियातू क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण

बरियातू क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उपायुक्त-सह-ज़िला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार दिनांक 13 दिसंबर 2024 को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची श्रीमती मोनी कुमारी द्वारा बरियातू क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वार्ड संख्या 01 एवं 09 के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उपस्थित राशन कार्डधारियों से भी बातचीत की। कार्डधारियों द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह खाद्यान्न का वितरण ससमय हो रहा है। कुछ कार्ड धारी द्वारा चना दाल वितरण नहीं होने की बात कही गई, जिस पर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पीडीएस डीलर को चना दाल वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। श्रीमती मोनी कुमारी ने सभी पीडीएस डीलर को वर्तमान माह का खाद्यान्न वितरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।