Advertisement

खलिहान में धान की रखवाली करने गये किसान को हाथियों ने पटक कर मार डाला, सड़क जाम

खलिहान में धान की रखवाली करने गये किसान को हाथियों ने पटक कर मार डाला, सड़क जाम

लातेहार में हाथियों ने किसान को पटक कर मार डाला

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मारंगलोईया गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण को मार डाला। मृतक की पहचान जानकी राणा (60) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मारंगलोईया के पास सड़क जाम कर दिया है

जानकारी के अनुसार किसान जानकी राणा अपने खलिहान में धान की रखवाली करने गये थे । इसी दौरान हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया और जानकी राणा पर हमला कर दिया। हाथियों ने किसान जानकी राणा को पटक कर मार डाला

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

वहीं धान को भी बर्बाद कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों के जरिये किसी प्रकार शोर मचा कर हाथियों को भगाया गया। परंतु तब तक जानकी राणा की मौत हो गयी थी।

इधर, घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में प्रतिदिन हाथियों का आतंक जारी है, परंतु वन विभाग इस मामले में पूरी तरह उदासीन है। हाथियों को भगाने का कार्य नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण लगातार ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए थे कि हाथियों को भगाने की व्यवस्था की जाये और मृतक के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाये। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था, परंतु सड़क जाम नहीं हटी थी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM