Advertisement

झामुमो सरकार महिलाओं को धोखा देने का काम किया है: रितेश चौबे

झामुमो सरकार महिलाओं को धोखा देने का काम किया है: रितेश चौबे

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार महिलाओं को धोखा देने का काम किया है मंईया सम्मान योजना के नाम पर चुनाव में 1000 रुपए देकर वोट लिए और सत्ता में आने के बाद महिलाओं के बिच योग्य एवं अयोग्य महिला को खोजने लगे। उन्होंने कहा कि झामुमो का चाल चरित्र जनहित में नहीं है झामुमो ने हर समय जनता को ठग कर ही सत्ता हासिल किया है। 2019 में पांच लाख युवाओं को रोजगार पांच से सात हजार बेरोजगारी भत्ता देने सहित अन्य कई लुभावने वादे किए थे वहीं फिर 2024 विधानसभा चुनाव में सभी महिलाओं को बिना शर्त 2500 रूपए भत्ता 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने सहीत अन्य कई लुभावने वादे किए हैं। फिलहाल 2500 रुपए महिलाओं को देने के नाम पर तरह तरह का नाटक शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार मंईया सम्मान योजना के नाम पर अन्य विभागों से राशि वापस मंगा रही है जिससे उन सभी विभागों पर ताले लटक जाएंगे। झामुमो सरकार कुछ महिलाओं से पहले दिया हुआ राशि भी वापस लेना चाहती है जो महिलाओं का सीधा अपमान है मंईया सम्मान योजना के नाम पर झारखंड की महिलाओं को झामुमो सरकार अपमानित करने का काम शुरू कर चुकी हैं उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए सभी क्षेत्रों में 33% आरक्षण लागू किया है वहीं झारखंड में पुर्व की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए एक रुपए में पचास लाख तक का संपत्ति रजिस्ट्री सहित अन्य योजना चलाकर मालकिन बनाया था। जबकी झारखंड में वर्तमान की झामुमो सरकार महिलाओं को अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार बिना शर्त सभी महिलाओं को 2500 रुपए भत्ता देने का काम करे 450 रुपए देने का काम करे। अन्यथा भाजपा चुप नहीं बैठेगी। महिलाओं के हक अधिकार के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन चलेगा।
मौके पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल अविनाश पासवान लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM