Advertisement

भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मौन रहकर धरना दिया

भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मौन रहकर धरना दिया

1 वर्ष में भाजपा की सरकार ने पूरे प्रदेश में बनाया अराजकता का माहौल

भाजपा राज में मुख्य रूप से महिलाएं सुरक्षित नहीं

भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मौन रहकर धरना दिया

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रदेश मे महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया। एक तरफ भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनादेश पर्व मना रही है वही जनादेश को भाजपा सरकार अपमानित करते हुए पूरे प्रदेश को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना रखा है। प्रत्येक जिले में भाजपाई खुलकर भ्रष्टाचार कर रहे है। केवल एक वर्ष में अराजकता फैल गई है, कई जिलों में हत्या, बलात्कार, बलवा और आगजनी के मामले आते ही जा रहे है और भाजपा सरकार इसे अपनी उपलब्धि मानकर जश्न मना रहा है। इन आरोपों के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की विफलताओं को आइना दिखाते मौन धरना प्रदर्शन किया गया ।

छत्तीसगढ़ की साय सरकार की असफलता की एक वर्ष पूर्ण होने पर आज महिला कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन किया। भाजपा ने जनता के साथ जो वादे किए थे,पर छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया, महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बलौदाबाजार, कवर्धा, सूरजपुर, इसके उदाहरण हैं, चाकूबाजी, मर्डर, दुष्कर्म, सामूहिक, लूटपाट, डाका, आम घटनाएं हो गई है। महिलायें प्रदेश में असुरक्षित है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05