राज्य

बारेसाढ़: पूर्णिमा के शुभ अवसर पर क्लश यात्रा और भजन-कीर्तन का आयोजन

बारेसाढ़: पूर्णिमा के शुभ अवसर पर क्लश यात्रा और भजन-कीर्तन का आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गारु :बारेसाढ़ स्थित परेवाटाड में पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से ओत-प्रोत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चापा चुवा से पवित्र जल उठाकर श्रद्धालुओं द्वारा परेवाटाड़ स्थित मंदिर में जलार्पण किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। क्लश यात्रा सुबह
चापा चुवा से प्रारंभ हुई, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और भगवान के जयकारों के साथ यात्रा आरंभ की। मार्ग भर भक्तिमय गीत गाए गए और हर स्थान पर भक्ति की गूंज सुनाई दी। यात्रा का समापन परेवाटाड़ में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान को जल अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इसके बाद भजन-कीर्तन के साथ साथ भंडारा का आयोजन किया गया।जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। भक्तगण भक्ति रस में लीन होकर झूमते और गाते रहे। यह आयोजन धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ सामुदायिक एकता और सहयोग का संदेश भी देता है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!