Advertisement

स्कूल से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म।

एक बार फिर शर्मसार हुआ झारखंड, गिरिडीह में स्कूल से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म

रांची //राजधानी रांची में स्कूली छात्राओं के साथ अन्य लड़कियों की छेड़खानी की घटनाओं की बाढ़-सी आयी हुई है। अभी मंगलवार को जोनल आईजी अखिलेश झा ने छेड़खानी मामलों में लापरवाही बरतने के लिए 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। राजधानी रांची ही नहीं, झारखंड के दूसरे हिस्सों में भी लड़कियों से बदसलूकी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन गिरिडीह से जो खबर आ रही है, वह दिल को दहलाने वाली है। एक 15 साल की नाबालिग से कुछ लड़कों ने ना सिर्फ हैवानियत की, बल्कि उसे बेहोश हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यह दिल को दहलाने वाली घटना गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में हुई है। जहां सोमवार शाम यह हैवानियत की गयी। तीन लड़कों ने स्कूल से लौट रही इस नाबालिग को घात लगाकर अगवा किया। फिर उसके साथ हैवानियत की। चानो निवासी सिकंद सिंह तथा उसके दो दोस्तों ने नाबालिग को अगवा कर यह दुष्कर्म किया है।

दुष्कर्म की घटना के बाद वह सड़क के किनारे बेहोश मिली थी। देर होने पर खोज में निकले परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचा। इलाज के बाद नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। दुष्कर्म की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने छापामारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि बाकी दो की तलाश पुलिस कर रही है। नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47