
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
निमेश ने स्वर्ण पदक और अश्वनी ने कांस्य पदक जीतकर अंबिकापुर शहर का गौरव बढ़ाया।
निमेश ने स्वर्ण पदक और अश्वनी ने कांस्य पदक जीतकर अंबिकापुर शहर का गौरव बढ़ाया।
आज अंबिकापुर के होनहार खिलाड़ी अश्वनी सिंह और निमेश दुबे गोवा में नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अंबिकापुर लौटे। निमेश ने स्वर्ण पदक और अश्वनी ने कांस्य पदक जीतकर अंबिकापुर शहर का गौरव बढ़ाया।
आदी बाबा ने गांधी चौक पहुंचकर दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर बधाई दी।
इनकी मेहनत और जीत पूरे अंबिकापुर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी आगे भी इसी तरह नई ऊंचाइयां छूते रहेंगे।
गौरतलब हो कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता की तैयारियों के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने शहर के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में भरपूर सहयोग दिया था।