Advertisement

अबूझमाड़ मुठभेड़ में घायल बच्ची का हाल-चाल जाना: अध्यक्ष दीपक बैज

अबूझमाड़ मुठभेड़ में घायल बच्ची का हाल-चाल जाना: अध्यक्ष दीपक बैज

अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर में निर्दोष आदिवासी मारे गये

रायपुर// प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अबूझमाड़ क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिलने डीकेएस अस्पताल गये तथा घायल बच्ची का हाल-चाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर के निर्दोष आदिवासी मारे गये। 11 तारीख की घटना है। 11 तारीख की घटना में क्यों 7 लोगों की मौत आप बता रहे है स्पष्ट ग्रामीण बोल रहे है कि दो नक्सली है, 5 ग्रामीण है। ग्रामीण बच्चे को लेकर यदि डर से जंगल भागता है तो क्या नक्सली हो सकता है? क्या आपने इस तरह की इतिहास या घटना सुना है? घर काम कर रहे उनको ले जाकर एनकाउंटर कर रहे है, मार रहे है, निर्दोष आदिवासियों को। उसको आप आवाज न उठे करके अस्पताल तक नहीं ले जाते। ताकि केंद्रीय गृह मंत्री आ रहे आवाज न उठे, आदिवासियों का आवाज न उठे, ये दबाना नहीं तो क्या है? हमने हमेशा कहा है कि टार्गेटेड एनकाउंटर है स्वागत है लेकिन अगर निर्दोष आदिवासियों को मार रही ये सरकार उसके लिये हम कतई सहमत नहीं है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्या निर्दोष आदिवासियों को मार कर नक्सलियों का सफाया किया जायेगा? 15 साल की सरकार में बस्तर की क्या हालत रही है? बस्तर को हम लोगों ने देखे है, ताड़मेटला जैसे आदिवासियों का घर जलाया गया वो भी हम लोगों ने देखे। हम चाहते है कि बस्तर शांति आना चाहिये लेकिन निर्दोष आदिवासियों को मारकर यदि शांति आने की बात होगी तो निश्चित रूप से हम इसके पक्ष नहीं है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05