Advertisement

भाजपा के दिल में संविधान और संविधान निर्माता के विरुद्ध सिर्फ़ ज़हर और अपमान भरा हुआ है।

टी.एस.सिंह देव ने भाजपा के दिल में संविधान और संविधान निर्माता के विरुद्ध सिर्फ़ ज़हर और अपमान भरा हुआ है।

“X” पर कांग्रेस नेता टी.एस.सिंह देव ने लिखा,देश के करोड़ों लोगों के लिए बाबा साहेब भगवान की तरह पूजनीय हैं। और बाबा साहेब द्वारा लिखा गया संविधान किसी ग्रन्थ से कम नहीं है।

भाजपा, RSS और प्रधानमंत्री मोदी भी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं। इसीलिए वो जानबूझकर डॉ. अंबेडकर, संविधान और उनके समर्थकों का बार बार अपमान करते हैं।

जिन बाबा साहेब को पूरे देश का दलित वर्ग अपना नायक मानता है, उनका अपमान करके गृहमंत्री अमित शाह जी ने पूरे दलित समाज का अपमान किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अमित शाह जी की इस अशोभनीय टिप्पणी ने भाजपा और आरएसएस की मनुस्मृति के प्रति श्रद्धा और संविधान से नफरत पर से पर्दा हटा दिया है।

हम संविधान में आस्था रखने वाले लोग हैं। हम अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर ही करेंगे। और बाबा साहेब का अपमान करने के लिए आपसे माफी मंगवा कर रहेंगे।

बाबासाहेब की तस्वीरों को जॉर्ज सोरोस की तस्वीर से बदल कर भाजपा कुछ साबित नहीं कर रही है – इसके अलावा कि उनके दिल में संविधान और संविधान निर्माता के विरुद्ध सिर्फ़ ज़हर और अपमान भरा हुआ है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05