Advertisement

सामूहिक लोकनृत्य में सत्य के विरासत पंथी नृत्य मुड़ियाडीह प्रथम

सामूहिक लोकनृत्य में सत्य के विरासत पंथी नृत्य मुड़ियाडीह प्रथम

लोकगीत में दिनेश एवं साथी भोरिंग प्रथम

नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं

विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव महासमुंद आयोजना संपन्न

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

महासमुंद / जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा महासमुंद विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव 2024- 25 का आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल महासमुंद में आयोजित किया गया। अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद राशि महिलांग, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड दाऊ लाल चंद्राकर, सेवानिवृत शिक्षक नीलमणि चंद्राकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल हेमेंद्र आचार्य, डॉ. विकास अग्रवाल उपस्थित रहे। आयोजन में लोकनृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन, तात्कालिक भाषण इत्यादि विधाओं में प्रतिभागी शामिल हुए। तात्कालिक भाषण में वर्षा गजेंद्र पी जी कॉलेज महासमुंद ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रथम एक वर्ष को सुशासन के रूप में बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चहुमुखी विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। सामूहिक लोकनृत्य में सत्य के विरासत पंथी नृत्य मुड़ियाडीह ने सुंदर प्रस्तुति दीं एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण में प्रथम स्थान भैरव प्रसाद पाल, द्वितीय स्थान वर्षा गजेंद्र, तृतीय स्थान हेमा साहू ने प्राप्त किया। सामूहिक एवं एकल लोकगीत में प्रथम स्थान भोरिंग, एकल में द्वितीय स्थान खुशबू यादव, तृतीय स्थान गोपिका साहू ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋतिक पहारिया, द्वितीय स्थान मुस्कान निषाद तृतीय स्थान रौनक सोनी ने प्राप्त किया। कविता में प्रथम स्थान ज्ञानसी चंद्राकर द्वितीय स्थान दिनेश कुमार साहू, तृतीय राज साहू भोरिंग ने प्राप्त किया। कहानी लेखन में प्रथम स्थान हेमा साहू, द्वितीय स्थान केशव कुमार चेलक आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक मंडल डॉ. विकास अग्रवाल, सुरेंद्र मानिकपुरी, अवनीश वाणी, पुष्पलता भार्गव, हेमेंद्र आचार्य, विजय मिर्चें एवं सहयोगी गणेश कोसरे, कामता साहू, वेदराम, भूपेंद्र कुमार साहू, नीलम सिंहा, कामता प्रसाद साहू, छन्नू साहू, संदीप साहू का सहयोग रहा। मंच संचालन विजय मिर्चें, आभार व्यक्त खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 24 दिसंबर 2024 को यज्ञ शाला भवन सिरपुर महासमुंद में सुबह 11 बजे से आयोजित होना है जिसमें सभी विकासखंड के विजेता प्रतिभागी शामिल होंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM