Advertisement

प्रदेश की बहनों को मुख्यमंत्री की ओर से मिली विष्णु की पाती

प्रदेश की बहनों को मुख्यमंत्री की ओर से मिली विष्णु की पाती

उत्तर बस्तर कांकेर/ छत्तीसगढ़ सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जनादेश परब“ के तहत महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को ग्राम पंचायत और विकासखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश “विष्णु की पाती” सभी लाभार्थी महिलाओं को भेजा गया, जिसे पाकर महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने “विष्णु की पाती” के माध्यम से महिलाओं के साथ अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा है- “माताओं और बहनों की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ महतारी की खुशहाली है। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह आपके भाई की ओर से सादर उपहार है।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम जेपरा निवासी श्रीमती सुहान मंडावी ने “विष्णु की पाती” पाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यह संदेश हमारे लिए एक स्नेह भरा उपहार है।” इसी प्रकार, श्रीमती देवबती धनेलिया ने बताया कि पति के गुजर जाने के बाद से वह विधवा पेंशन और महतारी वंदन योजना की राशि से अपने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु की पाती पाकर ऐसा लगा जैसे मेरे भाई ने मेरी चिंता करते हुए मुझे पत्र लिखा हो। यह मेरे लिए बहुत खास है।

इसी ग्राम की अन्य महिलाएं जैसे श्रीमती टेमिन सिन्हा, सुशीला सिन्हा, कुमारी बाई और गेंदी बाई ने भी “विष्णु की पाती” प्राप्त कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने मुख्यमंत्री के इस स्नेह भरे संदेश के लिए आभार प्रकट किया और इसे उनके प्रति सरकार के जुड़ाव और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया। उल्लेखनीय है कि ’जनादेश परब’ ने राज्यभर की महिलाओं के दिलों में उत्साह और सम्मान की भावना पैदा की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05