टी.एस. सिंहदेव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

टी.एस. सिंहदेव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह की पुत्री से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस अवसर पर सिंहदेव ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी का योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए अविस्मरणीय है। उनका सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और देश को आर्थिक प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का प्रयास हमेशा याद किया जाएगा। उनके कार्यकाल में आर्थिक उदारीकरण के साथ सूचना का अधिकार,नरेगा शिक्षा का अधिकार,परमाणु संधि,किसानो की ऋण माफ़ी जैसे अनेक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य देश हित में किए उन्होंने देश को एक नई दिशा दी और अपनी नीतियों से करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्री सिंहदेव ने उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।