Advertisement

4729 अप्रारंभ पीएम आवास का सुशासन दिवस पर किया गया भूमि पूजन, सभी के निर्माण कार्य का एक साथ शुभारंभ

4729 अप्रारंभ पीएम आवास का सुशासन दिवस पर किया गया भूमि पूजन, सभी के निर्माण कार्य का एक साथ शुभारंभ

पीएम आवास निर्माण में शटरिंग प्लेट की आवश्यकता को स्व सहायता समूह की दीदियां करेंगी पूरी

जानकी एसएचजी की दीदियों को एनआरएलएम द्वारा 100 शटरिंग प्लेट उपलब्ध करायी गयी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/ कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिले में नई पहल करते हुए पीएम आवास निर्माण एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह को लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल के तहत पीएम आवास निर्माण में शटरिंग प्लेट की आवश्यकता को पूरी करने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की दीदियों को दी गई है ताकि इन समूहों द्वारा सामान की आपूर्ति कर अपनी आय अर्जित किया जा सके। इसके लिए प्रारंभिक स्तर पर जानकी स्वयं सहायता समूह को, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा 100 शटरिंग प्लेट (लोन के माध्यम से) उपलब्ध कराया गया है। जिसका उद्देश्य स्व सहायता समूह की दीदियों को निर्माण के क्षेत्र में आगे लाना है।
गौरतलब है कि विगत 25 दिसंबर सुशासन दिवस के अवसर पर जिला सूरजपुर के रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में अप्रारंभ प्रधानमंत्री आवास का, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधि विधान से भूमिपूजन कराया गया, इसके साथ ही जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में एक साथ 4729 आवासों के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा इसे शीघ्र ही मूर्त रूप देने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य योजना भी बनायी गई है, आवास मित्रों के माध्यम से निर्माण कार्य की सतत मॉनीटरिंग की जायेगी। सूरजपुर जिले में 27842 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये निर्माण संबंधित उत्पाद की बड़े पैमाने पर आवश्यकता है। इस आवश्यकता की पूर्ति करने की जिम्मेदारी जानकी स्वयं सहायता समूह सहित अन्य समूहों को दी गई है जिसके अंतर्गत 312 सेट शटरिंग प्लेट के माध्यम से समूह की महिलाएं आवास निर्माण में सहयोग कर रही हैं
गौरतलब है कि पीएम आवास के अलावा भी समूह की दीदियां शटरिंग प्लेट को अन्य जगहों जहां भी निर्माण कार्य चल रहा है वहां भी किराए पर दे सकती है। प्रति शटरिंग प्लेट 05 रुपये की राशि प्रति दिन के लिये निर्धारित की गई है। जो निस्संदेह उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए अपना योगदान देगी। शटरिंग प्लेट के नवाचार से शासन की योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वन करने के लिए न केवल बेहतर विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं बल्कि इससे महिलाओं को एक ऐसे सफल व्यवसाय से जोड़ा जा रहा है जो उन्हें लखपति दीदी की श्रेणी में शीघ्र स्थापित करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47