भाजपा सरकार नौकरियां बेच रही है – दीपक बैज

भाजपा सरकार नौकरियां बेच रही है – दीपक बैज

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

पुलिस आरक्षक भर्ती के साथ वन विभाग की भर्तियो में भी घपला हो रहा

हैदराबाद की कंपनी के माध्यम से शारीरिक जांच में किया जा रहा गड़बड़

रायपुर/ भाजपा सरकार सरकारी विभागों की नौकरियां बेच रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार नौकरियों का व्यापार कर रही है। प्रदेश में वन एवं पुलिस की भर्तियों में बोलियां लग रही। कांग्रेस मांग करती है इन भर्तियो को रोक कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से अथवा उच्च न्यायालय के जज से जांच करवाई जाये। जिलों में आरक्षक भर्ती के साथ वन विभाग में वन रक्षको की भर्ती में भी घपले हो रहे है। पूरे प्रदेश के सभी जिलों में चल रही आरक्षक भर्ती और वन विभाग की भर्तियों में खुले आम बोलियां लगाई जा रही है। राजनांदगांव आरक्षक भर्ती के भ्रष्टाचार का खुलासा भी हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बड़े अधिकारियो और सत्त रूढ़ नेताओं चहेतो की भर्तियां सुनिश्चित करने शारीरिक परीक्षण में अधिक नंबर पक्षपात पूर्वक दिया जा रहा है। हैदराबाद की एक कपंनी को वन एवं पुलिस विभाग में शारीरिक परीक्षण का ठेका दिया गया। कंपनी से मिली भगत करके पूरा गड़बड़ किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस एवं वन भर्ती प्रक्रिया को रद्द करके फिर से शारीरिक परीक्षण करवाया जाये।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कोरिया, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल में शारीरिक परीक्षा में पक्षपात करने के लिये सभी चहेते उम्मीदवारों को एक ही दिन शारीरिक परीक्षण के लिये बुलवाया गया। इन अभ्यार्थियो का जिस दिन परीक्षण होना था उस दिन उनसे तबयित खराब होने आदि का बहाना बना कर आवेदन लिया गया तथा सभी को एक आरक्षित दिन बुलाया गया। एक ही दिन दौड़ने वाले 40 उम्मीदवारों को चयन सूची में शामिल किया गया, जो उम्मीदवार दौड़ में असफल हुये उनको लंबी कूद तथा गोला फेंक में 25-25 नंबर देकर पात्र बनाया गया। दौड़ में असफल हुये अभ्यर्थी गोला फेंक और लंबी कूद में 50 अंक पा गये। राजनांदगांव आरक्षक भर्ती मामले में भी इसी प्रकार की गड़बड़ियां हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार भर्तियों भ्रष्टाचार करके युवाओं के सपनों को बेच रही है। सरकार में बैठे हुये लोग अपनी जेबे भरने के लिये प्रदेश के गरीब होनहार युवाओं के साथ अन्याय कर रहे।