Advertisement

कांग्रेसजनों ने स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

कांग्रेसजनों ने स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

अपनी बुद्धि कौशल से डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अविस्मरणीय सेवा किया – दीपक बैज

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजली देने श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अपने दिवंगत नेता के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। उपस्थित कांग्रेसजनों स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यो को देश के लिये उनके योगदान तथा प्रधानमंत्री और आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में उनके द्वारा किये गये महान कार्यो को याद किया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह सही मायने में देश भक्त थे। अपनी बुद्धि और कौशल के माध्यम से उन्होंने देश और दुनिया की अविस्मरणीय सेवा किया। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत दुनिया के विकसित राष्ट्रो के समकक्ष खड़ा हो सका। देश की आर्थिक उन्नति में उनका बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री के रूप में अर्थशास्त्री के रूप में देश के लिये उनका योगदान अतुलनीय रहा है। आम आदमी को पहचान देने आधार कार्ड हो या आम आदमी को सशक्त बनाने के लिये सूचना का अधिकार का कानून देना या फिर किसानों को उनके जमीन का पूरा हक देने के लिये भूमिअधिग्रहण कानून बनाना हो या फिर सड़क के किनारे काम करने वाले ठेले खोमचे वाले के लिये वेंडर प्रोटेक्शन कानून बनाना या फिर रोजगार को कानून का अधिकार देने मनरेगा लाना हो, शिक्षा का अधिकार देना हो। प्रधानमंत्री के रूप मे मनमोहन सिंह जी ने इस देश के आम आदमी सशक्त बनाने के लिये अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये। उनका निधन भारत के लिये, देश की राजनीति के लिये कांग्रेस पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

श्रद्धांजली सभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, संजय पाठक, पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला, मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष एम आर निषाद, शहर जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, पंकज शर्मा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष केशव चंद्राकर, मो. सिददीक, राहुल इन्दुरिया, दिलीप सिंह चौहान, रविन्द्र शुक्ला, अनुभव शुक्ला, सुमीत दास, श्री निवास, अजय अग्रवाल, प्रमोद चौबे, हसन खान, रिजाज अहमद, सुंदर जोगी, मदन तालेड़ा, बबीता नत्थानी, छत्रपाल धीवर, झुमुक दीवान, दिनेश फुटान, रनवीर सिंह बामरा, राघवेन्द्र सिंह, ऋषभ चंद्राकर, कमलाकांत शुक्ल, सिवास मसीह, मो. आसिफ, गौतम यादव, प्रवीण साहू, शाहरूख अशरफी, दाउलाल साहू, दिनेश शुक्ला, मोहन लाल साहू, घनश्याम क्षत्रिय, मनीराम साहू, बजरंग यादव, पिंकी बाघ, सोन ठाकुर, सोहन शर्मा, राजेन्द्र जग्गी, संजय पाठक, सतीश जैन, मुन्ना मिश्रा, कांग्रेस जन उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05