Advertisement

पलामू में फर्जी SDM बनकर युवक ने बीडीओ से मांगे 3 लाख, थाना प्रभारी को भी धमकाया।

पलामू में फर्जी SDM बनकर युवक ने बीडीओ से मांगे 3 लाख, थाना प्रभारी को भी धमकाया।

पलामू :पलामू जिले के लेस्लीगंज के बीडीओ से एक युवक ने फर्जी एसडीएम बनकर पैसे की मांग की है। युवक ने फर्जी एसडीएम बनकर बीडीओ से तीन लाख रुपये की मांग की है। युवक ने थाना प्रभारी को भी धमकाया है। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि युवक मानसिक विक्षिप्त है। वह अपनी पत्नी से झगड़ा करके घर से निकला हुआ है और 15 दिनों से घर नहीं गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

बताया जा रहा है कि गुरुवार को पलामू के लेस्लीगंज ब्लॉक के बीडीओ को एक नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसडीएम बताया और तीन लाख की मांग की। बीडीओ ने पूरे मामले की जानकारी लेस्लीगंज थाने को दी। यही नहीं लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता को भी एक अनजान नंबर से फोन आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को आरडीएम बताया और एसपी का नंबर मांगा।

थाना प्रभारी ने पूछा आरडीएम कौन सा पद है?

तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपको नहीं पता आरडीएम क्या होता है, कॉल रिकॉर्डिंग में है, एसपी का नंबर दीजिए। बाद में उस व्यक्ति ने फोन काट दिया। लेस्लीगंज थाने की पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि फोन करने वाला शख्स एक युवक है और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM