Advertisement

भारत सिंह सिसोदिया बने भाजपा सरगुजा के नए जिलाध्यक्ष 

भारत सिंह सिसोदिया बने भाजपा सरगुजा के नए जिलाध्यक्ष 
भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनती है अपना अध्यक्ष- गुरुपाल सिंह भल्ला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अंबिकापुर/भाजपा संगठन पर्व को पूर्णता प्रदान करते हुए आज भाजपा सरगुजा जिले के नए अध्यक्ष के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। भाजपा जिला संगठन चुनाव अधिकारी गुरुपाल सिंह भल्ला तथा चुनाव पर्यवेक्षक नरेश नंदे ने आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, तथा अखिलेश सोनी की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा करते हुए नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन चुनाव अधिकारी गुरु पाल सिंह भल्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव संपन्न कराती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष का भी निर्वाचन हुआ है। सरगुजा के समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को ढेरों ढेरों बधाई तथा उन सबका निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने में महती योगदान के लिए सहृदय आभार। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन की यही खूबी है कि यहां पार्टी के लिए समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर जरूर मिलता है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को मेरी ढेरों शुभकामनाएँ, आपके नेतृत्व में सरगुजा जिला भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे भाजपा कार्यकर्ताओं तथा संगठन की इच्छा समझकर स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरगुजा में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन तथा समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति से भाजपा संगठन अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेतागणों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47