लोक अदालत आयोजन के संबंध में अपर कलेक्टर ने ली तहसीलदारों की बैठक

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाले लोक अदालत में राजस्व प्रकरणों का अधिक से अधिक निपटारा हेतु कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव ने सोमवार को बतौली, सीतापुर, मैनपाट एवं दरिमा दतहसील में तहसीलदार, पटवारी एवं राजस्व निरीक्षको की बैठक लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित प्रकरण के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित कियेे। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने बीईओ को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से कारण सहित जवाब लेकर अभिमत सहित 7 जुलाई को स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b