Advertisement

गणतंत्र समारोह में विभिन्न विभागों की झांकी का प्रदर्शन होगा

स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी

सभी सरकारी, सार्वजनिक राष्ट्रीय महत्व के भवनों में की जाएगी रोशनी

समारोह की सभी तैयारी गरिमामय पूर्ण तरीके से करें : कलेक्टर श्री लंगेह

उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

महासमुंद/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। कलेक्टर लंगेह ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में शासन से जारी दिशा-निर्देशों के तहत समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर लंगेह ने बताया कि गणतंत्र दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महाप्रभु वल्ल्भाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) में सुबह 9ः00 बजे से किया जाएगा। पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. परेड में हिस्सा लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। 26 जनवरी रात्रि में सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।
कलेक्टर लंगेह ने कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रातः 9ः00 बजे से प्रारम्भ होगा तथा जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समय सुबह 7.30 बजे सम्पन्न कर लिया जाए। अधिकारी अपने-अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का नाम 22 जनवरी तक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी महासमुंद के पास भेज सकते है।
कलेक्टर ने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर समारोह की तैयारी गरिमापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने प्लास्टिक के राष्ट्रीय झंडे का उपयोग नहीं किए जाने के निर्देश दिए है। लोक निर्माण विभाग बेरिकेटिंग एवं बैठक व्यवस्था के लिए आवश्यक बांस बल्ली हेतु वन विभाग से समन्वय कर व्यवस्था करेंगे। साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारी, यातायात पुलिस तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा सभी संबंधित विभागों को समय रहते अपने-अपने दायित्व पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05