Advertisement

इस साल का पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 जनवरी को केरेगांव में

इस साल का पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 जनवरी को केरेगांव में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजनों की मांग, शिकायत और समस्याओं के निराकरण तथा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस साल का पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आगामी 11 जनवरी को नगरी विकासखण्ड के ग्राम केरेगांव में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उक्त शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही 31 जनवरी को कुरूद के कोर्रा, 5 फरवरी को मगरलोड के भोथीडह, 28 फरवरी को धमतरी के छाती, 7 मार्च को नगरी के दुगली, 27 मार्च को कुरूद के कोसमर्रा, 11 अप्रैल को मगरलोड के खिसोरा, 25 अप्रैल को धमतरी के सिवनीखुर्द, 13 मई को नगरी के घठुला, 28 मई को कुरूद के हंचलपुर, 12 जून को मगरलोड के मोहंदी, 27 जून को धमतरी के गुजरा, 11 जुलाई को नगरी के बोराई, 30 जुलाई को कुरूद के सिवनीकला, 7 अगस्त को मगरलोड के भेण्डरी, 28 अगस्त को धमतरी के खरेंगा, 10 सितम्बर को नगरी के टांगापानी, 24 सितम्बर को कुरूद के दर्रा, 9 अक्टूबर को मगरलोड के पाहंदा, 30 अक्टूबर को धमतरी के पोटियाडीह, 12 नवम्बर को नगरी के बाजार कुर्रीडीह, 27 नवम्बर को कुरूद के कोड़ापार, 12 दिसम्बर को मगरलोड के पठार तथा 26 दिसम्बर को धमतरी के भटगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों को आयोजन किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57