दो प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

दो प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मृत्यु होने के दो प्रकरणों में उनके निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। तहसील आमाबेड़ा के ग्राम किसकोड़ो 06 माह की कु. गायत्री गावड़े की मृत्यु हो जाने से उनके माता-पिता लालसाय गावड़े और श्रीमती सियारो गावड़े को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अंतागढ़ तहसील के ग्राम कोनेचूर निवासी 11 वर्षीय निर्वेद आंचला की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम आश्रित मनेश आंचला और श्रीमती सोमारी बाई को संयुक्त रूप से चार लाख रूपये कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।