Advertisement

धान संग्रहण केंद्र और चावल गोदाम का निरीक्षण

कलेक्टर भोसकर पहुंचे नवोदय स्कूल, छात्र-छात्राओं की आवासीय सुविधाओं को बढ़ाने तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने अधिकारियों को दिए निर्देश
धान संग्रहण केंद्र और चावल गोदाम का भी किया औचक निरीक्षण

अम्बिकापुर/ कलेक्टर विलास भोसकर ने गुरुवार को अम्बिकापुर के ख़लीबा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बैठक कर सभी से चर्चा की और छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक और आवासीय जरूरतों को जाना, जिसमें प्राचार्य द्वारा अतिरिक्त तीन कक्ष की आवश्यकता संज्ञान में लाने पर कलेक्टर श्री भोसकर ने तत्काल प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने आरईएस के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह पानी की समस्या के समाधान हेतु पीएचई विभाग को परिसर में बोरवेल हैंडपंप सहित खनन करने और छात्र छात्र के खेल कूद की सुविधा हेतु मैदान के समतलीकरण हेतु सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया। इसी तरह बच्चों को स्वस्थ्य जीवन के प्रति प्रेरित करने परिसर में ओपन जिम तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर भोसकर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनसे सीधे बात की और आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धान संग्रहण केंद्र और चावल गोदाम का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर भोसकर ने औचक निरीक्षण की कड़ी में धान संग्रहण केंद्र चिखलाडीह का भी निरीक्षण किया और धान उठाव की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लोधिमा स्थित चावल गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं अपने समक्ष चावल की गुणवत्ता का अवलोकन किया। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चावल संग्रहण हेतु वन विभाग के गोदामों का उपयोग किया जा रहा है। यहां पांच गोदाम हैं, प्रत्येक गोदाम की क्षमता 3200 मीट्रिक टन है। कलेक्टर भोसकर ने यहां सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, डीएमओ मार्कफेड अरुण विश्वकर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47