Advertisement

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 366 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 366 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

जनप्रतिनिधियों ने सुखमय दाम्पत्य जीवन का दिया आशीर्वाद

अम्बिकापुर/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गुरुवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 366 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शासकीय योजनाओं के माध्यम से आमजन को विभिन्न आयामों में सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में जिले में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंद परिवारों को विवाह में होने वाले व्यय में राहत मिल रही है।

इस अवसर पर उपस्थित अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और बधाई दी। उन्होंने कहा कि योजना में बड़ा बदलाव लाते हुए शासन द्वारा वधू के खाते में इस वर्ष 35 हजार रुपए की राशि देने की शुरुआत की गई है, जिससे वे अपने दाम्पत्य जीवन के लिए अपनी इच्छा अनुसार राशि का उपयोग कर सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी जोड़ों को सुखी जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत सरगुजा जिले में 366 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं। वे नए जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। शासन की इस योजना से उन गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बड़ी मदद होती है, जिन्हें कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण सामान्य रूप से विवाह का खर्च उठाने में दिक्कतें होती है। जरूरतमंद परिवारों की इन्हीं समस्याओं को दूर करने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना महती भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा प्रयास सदा आपके कल्याण की दिशा में प्रयास करना है।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय तोमर ने इस अवसर पर सभी दंपत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के व्यय मापदंडों में बदलाव लाते हुए अब वधु के खाते में 35 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। विवाह आयोजन व्यवस्था में 8 हजार रुपए एवं वैवाहिक सामग्री हेतु 7 हजार रुपए निर्धारित किए गए हैं। इस तरह प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए की राशि निर्धारित है।
योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारीगण, विवाहित जोड़े और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57