Advertisement

42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित के कारण कलेक्टर ने की कार्रवाई

रायपुर/ गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधितों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने नोटिस का निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गौरतलब है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। सेमरा, पेण्ड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक समेत विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57