Advertisement

नगरीय निकाय के अभ्यर्थियों ने प्रथम व्यय लेखा निरीक्षण हेतु व्यय प्रेक्षक के समक्ष किया प्रस्तुत

नगरीय निकाय के अभ्यर्थियों ने प्रथम व्यय लेखा निरीक्षण हेतु व्यय प्रेक्षक के समक्ष किया प्रस्तुत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर / सरगुजा जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के लिए नगरपालिक निगम अम्बिकापुर महापौर पद के 06 एवं नगर पंचायत सीतापुर के अध्यक्ष पद के 03 अभ्यर्थियों ने 03 फरवरी को तथा नगर पंचायत लखनपुर के 03 अभ्यर्थियों के द्वारा 04 फरवरी को प्रथम व्यय लेखा निरीक्षण हेतु सुनिल कुमार उपाध्याय व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
व्यय प्रेक्षक द्वारा अभ्यर्थी तथा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्धारित व्यय सीमा के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियत दर अनुसार व्यय करते हुए प्रपत्र क,ख एवं ग की जानकारी समय पर प्रस्तुत करने कहा। द्वितीय व्यय लेखा निरीक्षण 09 फरवरी को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से किया जाएगा जिसमें अभ्यार्थियों को किए गए व्यय के समर्थन में समस्त प्रमाणित व्हाउचर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराये गये बुकलेट में पूर्ण रूप से भर कर प्रस्तुत करने कहा गया है। इस अवसर पर उपाध्याय ने निर्वाचन व्यय संपरीक्षक एवं लेखांकन दल को व्यय लेखांकन की बारीकियों से अवगत कराते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य संपादित करते हुए निर्देशित किया। बता दें व्यय प्रेक्षक से स्थानीय विश्राम गृह के अटेम कक्ष में कार्यालयीन समय पर मुलाकात किया जा सकती है। इसके अलावा व्यय प्रेक्षक के मोबाईल नम्बर 7898782051 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57