Advertisement

ईमानदारी और जनसेवा मेरी पूंजी है। इसी पूंजी के साथ मैंने 10 साल नगर की सेवा की : अजय तिर्की

ईमानदारी और जनसेवा मेरी पूंजी है। इसी पूंजी के साथ मैंने 10 साल नगर की सेवा की : अजय तिर्की

ईमानदारी और जनसेवा मेरी पूंजी है। इसी पूंजी के साथ मैंने 10 साल नगर की सेवा की है और मुझे पूरा विश्वास है कि अम्बिकापुर के सम्मानीय नागरिक मुझे एक बार पुनः सेवा का अवसर देंगे। मतदान पूर्व प्रचार के 48 घंटे पहले निवर्तमान महापौर डॉ अजय तिर्की ने यह बात कही है।उन्होंने कहा कि 9 दिन लगाटार अम्बिकापुर शहर में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक मैंने पूरे शहर के 48 वार्ड में सघन जनसंपर्क किया है और लोगों से उनकी आकांक्षाओं को समझा है जिसके आधार पर पार्टी ने अम्बिकापुर शहर को लेकर जनाकांक्षाओं वाला घोषणा पत्र तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता में शहर की स्वच्छता, अच्छी सड़कें, पेयजल, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार है। जनता का विश्वास प्राप्त होने पर हैम इसी दिशा में काम करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूर्व उपमुख्यमंत्री और डॉ अजय तिर्की ने किया संयुक्त प्रचार

प्रचार के अंतिम दिन आज शहर के कई वार्डो में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और डॉ अजय तिर्की ने संयुक्त रूप से प्रचार किया। इस दौरान आम जनता का स्पष्ट समर्थन देखने को मिला। जगह-जगह महिलाओं ने दोनों का स्वागत आरती उतार कर किया। फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि वार्डो में प्रचार प्रसार के दौरान आमजन से जो प्रतिसाद मिला है वो बेहद असाधारण है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस नगर निगम अम्बिकापुर में फिर से जनता की सेवा के लिये आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अम्बिकापुर की जनता से चर्चा कर अपना घोषणा पत्र तैयार किया है। इस घोषणा पत्र पर अमल करते हुए हम शहर को एकबार फिर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47