Advertisement

अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया।

अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया।

पलामू- जिले में अवैध शराब निर्माण और नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया।

1. ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र : ग्राम कुल्ही पहाड़ के नीचे अवैध शराब बनाने हेतु लगभग 100 किलोग्राम फुलाया गया जावा महुआ बरामद कर उसी स्थान पर विनष्ट किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

2. हैदरनगर थाना क्षेत्र : ग्राम परता से सटे सोन नदी के तट पर अवैध देसी शराब बनाने के लिए संग्रहित करीब 500 किलोग्राम फुलाया गया जावा महुआ तथा उसके निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर ही नष्ट किया गया।

पलामू पुलिस नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। जिलेवासियों से अपील की जाती है कि अवैध गतिविधियों की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM