मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

रायपुर, 25 मार्च 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान जननायक और अंतिम काकतीय शासक महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव की पुण्यतिथि (25 मार्च) के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराजा भंजदेव न केवल बस्तर के गौरव थे, बल्कि जनजातीय अस्मिता, आत्मसम्मान और अधिकारों की प्रखर आवाज़ भी थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव ने बस्तर के आदिवासी समाज के जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे जनजातीय अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे और अपने लोगों के हितों की रक्षा के लिए बलिदान दिया। उनका जीवन आदिवासी समाज के लिए संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक था।

साय ने कहा कि महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव का जीवन, उनके विचार और बलिदान आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनकी विरासत से सीख लेते हुए जनजातीय समाज के विकास और उनकी संस्कृति की रक्षा के लिए सतत प्रयास करना चाहिए।