Advertisement

भाजपा की ओर से कांग्रेस के नेताओं के उपर पोस्टर वार और बदलाव की प्रकिया पर बांट कर राजनीति करने के आरोपों के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि फूट डालो और राज करो अंग्रेजों से बीजेपी से सीखा

भाजपा की ओर से कांग्रेस के नेताओं के उपर पोस्टर वार और बदलाव की प्रकिया पर बांट कर राजनीति करने के आरोपों के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि फूट डालो और राज करो अंग्रेजों से बीजेपी से सीखा है। ये काले अंग्रेज हैं और इन्होंने यही काम सीखा है। अंग्रेजों से इन काले अंग्रेजों ने यही सब सीखा है। उन्होंने कहा कि ये लोग हिंदू-मुसलमान करेंगे और आदिवासियों को भी अलग-अलग पहचान में बांटने की कोशिश करेंगे।भूपेश बघेल ने बीजेपी के पोस्टरवार का जवाब देते हुए कहा है कि भाजपा के पास कुछ बचा नहीं है। दुर्ग में कांग्रेस के तीन दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पहुंचे बघेल ने भाजपा पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा नेताओं के लिए काले अंग्रेज शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि फूट डालो और राज करो की नीति भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी है। बघेल ने कहा कि आदिवासियों को हिंदू आदिवासी, ईसाई आदिवासी और मुस्लिम आदिवासी के रूप में बांटने की बात की जा रही है। इसी तरह दलित और गैर-दलित के नाम पर भी समाज को बांटने का आरोप उन्होंने भाजपा पर लगाया।प्रभार बदलने को लेकर कहा- हंटर वाली से लेकर चड्ढी बनियान वाले तक बने प्रभारी पंजाब प्रभारी सचिन पायलट और भूपेश बघेल को लेकर किए जा रहे तंज पर पत्रकारों ने सवाल किया था। इस पर बघेल ने बार-बार प्रभारी बदले जाने को लेकर पलटवार किया। भाजपा के कांग्रेस में फूट के आरोप पर बघेल ने कहा कि बीजेपी में ट्रांसफर नहीं होते हैं क्या?, कितने बार बीजेपी के प्रभारी बदले जा रहे हैं। कितने बार बदले जा रहे है बीजेपी की ओर से? पहले से हंटर वाली आई थी, फिर धोती वाला आया, हाफ पैंट, चड्‌ढी वाला आया है। इतने लोग आ गए हैं पता ही नहीं चल रहा है। इन लोग के तो कोई टिकता नहीं है। उन्हें पहले अपने संगठन की ओर देखना चाहिए। झीरम घाटी मामले में कहा- षडयंत्रकारियों को बचाया गया बातचीत के दौरान झीरम घाटी मामले को लेकर भी बघेल ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि यह षड्यंत्र था। यह षड्यंत्रकारी कौन हैं? सबने माना कि सुरक्षा में चूक हुई है। वहां कोई आरोपी नहीं था, घटना के बाद कोई गया नहीं था। रमन सिंह ने खुद स्वीकार किया था कि चुक हुई है। सरकार की लापरवाही के कारण यह हुआ है। किसी प्रशासनिक अधिकारी को सजा हुई है क्या?, पुलिस अधिकारी को सजा हुई क्या?, जब एफआईआर में रमन्ना जैसे बड़े नक्सली नेता के नाम थे तो उन्हें हटा क्यों दिया गया। प्रारंभिक रूप से बताया गया था कि 200 नक्सली थे, लेकिन 10 लोगों को ही जांच में शामिल किया और उन्हें ही आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद जांच में लापरवाही हुई और मामले की जांच में लीपापोती की गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05