Advertisement

सुगम यातायात के लिए घर तोड़ने की जगह वैकल्पिक उपायों पर दें ध्यान – टी.एस. सिंह देव

सुगम यातायात के लिए घर तोड़ने की जगह वैकल्पिक उपायों पर दें ध्यान – टी.एस. सिंह देव

अंबिकापुर: पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा है कि सुगम यातायात के लिए लोगों के घर और दुकानें तोड़ने के बजाय वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों की भावनाओं से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवगत कराया जाएगा।

फोरलेन निर्माण से प्रभावित लोगों ने की हस्तक्षेप की मांग

एनएच-130 को फोरलेन बनाए जाने की घोषणा के बाद बिलासपुर चौक से नगर निगम सीमा तक बड़े पैमाने पर घर और दुकानों के टूटने की आशंका से भयभीत क्षेत्रवासियों ने टी.एस. सिंह देव से हस्तक्षेप की मांग की थी।

क्षेत्रवासियों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने प्रभावित परिवारों के साथ सड़क का निरीक्षण किया और सर्वेक्षण कराए। प्रभावितों ने बताया कि वर्तमान सड़क की चौड़ाई 10 मीटर है, जबकि प्रस्तावित फोरलेन की चौड़ाई डिवाइडर सहित 25 मीटर होगी, जिससे 60 से अधिक मकान और दुकानें प्रभावित होंगी।

बायपास निर्माण से कम होगा दबाव, घर तोड़ने की जरूरत नहीं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सांड़बार बैरियर के पास बायपास सड़क बनाने का प्रस्ताव पहले से ही स्वीकृत है, और इसके लिए सात-आठ साल पहले मुआवजा भी दिया जा चुका है। यदि बायपास सड़क बना दी जाए, तो इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे सड़क चौड़ीकरण के लिए घरों को तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टी.एस. सिंह देव ने विभागीय अधिकारियों से की चर्चा

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने एनएच और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से चर्चा कर प्रस्तावित बायपास और फोरलेन सड़क से जुड़ी जानकारियां लीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा और उचित समाधान के लिए केंद्रीय और राज्य सरकार से वार्ता की जाएगी।

इस दौरान उपस्थित प्रमुख लोग:

नगर निगम के नेता विपक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष राजेश मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण विनय शर्मा बंटी, एस.डी. दुबे, विनय गुप्ता, मनोज चौरसिया, गुरप्रीत सिंह, महेश साहू, शैलेंद्र जायसवाल, अवधेश साहू, सुभाष साहू, सुकलू राजवाड़े, अवधेश उपाध्याय, रामलखन राजवाड़े, सूरज साहू, रामकृष्ण साहू, रामसेवक साहू, राजकुमार तोमर, विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, श्रीराम राजवाड़े, शिवम गुप्ता, निर्भय जायसवाल, विक्की जायसवाल, पंकज राजवाड़े, इंद्रु राजवाड़े, सोहन साहू, गोपी साहू, रामा राव, विनोद गुप्ता, मोचन राजवाड़े, रविकेश तोमर, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57