Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने किए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने किए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण

अंबिकापुर, 01। अप्रैल । 2025 ।पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश कुमार पटेल ने जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कुल 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से नवीन पदस्थापना स्थल पर स्थानांतरित किया गया है।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक (उनि) रेशमलाल साहू, सहदेव राम, विजय गुप्ता को रक्षित केंद्र अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है। वहीं, सउनि मनोज सिंह को फैक्ट्री प्रभारी हौलीकास हॉस्पिटल अंबिकापुर में भेजा गया है। सर्जन नोहर साय को रक्षित केंद्र अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है, जबकि सउनि वैजनाथ का स्थानांतरण दरिमा थाना से कुन्नी चौकी प्रभारी के रूप में किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके अलावा, सउनि राकेश सिंह को थाना धौरपुर से स्थानांतरित कर उदयपुर भेजा गया है। प्रआर. संतोष कश्यप, बंधू राम सारथी, और जयप्रसाद आग्रे को गांधीनगर स्थानांतरित किया गया है। महिला प्रधान आरक्षक (म.प्रआर.) मालती तिवारी को उनकी वर्तमान पदस्थापना के साथ-साथ थाना मणीपुर में महिला संबंधी प्रकरणों की विवेचना का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

महिला आरक्षक डायमंड सिंह को कमलेश्वरपुर से महिला थाना अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है। आरक्षक विवेक कुमार राय को अंबिकापुर थाना से रक्षित केंद्र भेजे जाने के पूर्व के आदेश को संशोधित कर कुन्नी चौकी में पदस्थ किया गया है। इसी तरह, आरक्षक वृजेश राय का स्थानांतरण गांधीनगर से केदमा चौकी कर दिया गया है।

स्थानांतरण आदेश की प्रतिलिपि:

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47