Advertisement

सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: नकली सोने के सिक्के दिखाकर की गई डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार

डकैती के मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा डकैती के एक संगीन मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सीताराम प्रजापति को थाना पेंड्रा, जिला जीपीएम से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

10 अगस्त 2024 को मुंगेली निवासी नवल किशोर जायसवाल ने थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे जमीन खरीदने के लिए अपने साथियों के साथ डांडगांव आए थे। इसी दौरान नकली सोने के सिक्के दिखाकर झांसे में लेकर एक महिला और दो पुरुषों ने चाकू की नोंक पर ₹3,06,500 नकद, सोने की चेन, मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. पन्ना कुर्रे
  2. गौरी सोनी
  3. विजय जायसवाल
  4. तेरसा राम प्रजापति
  5. विश्वप्रसाद
  6. विजय कुमार आदिले
  7. श्याम रतन सोनी उर्फ दादी
  8. सीताराम प्रजापति (हालिया गिरफ्तारी)

पुलिस ने अब तक कुल ₹1,95,500 नकद, चार मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी सीताराम ने पूछताछ में डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, एएसआई सहदेव बर्मन, प्रधान आरक्षक संजय नागेश, आरक्षक अजय शर्मा एवं संजय की इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57