Advertisement

चाणक्य एकेडमी के 14 छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने फिर मारी बाजी

चाणक्य एकेडमी के 14 छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने फिर मारी बाजी

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में चयनित हुए चाणक्य एकेडमी वाड्रफनगर के 14 छात्र। संस्था अब तक 70 से अधिक बच्चों को दिला चुकी है नवोदय और सैनिक स्कूल में प्रवेश।

वाड्रफनगर | मार्च के तीसरे सप्ताह में घोषित हुए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणाम में चाणक्य एकेडमी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। 18 जनवरी 2025 को आयोजित इस परीक्षा में संस्था के 14 बच्चों ने सफलता हासिल की

सफल विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:
आराध्या पाण्डेय, शरण्या कुशवाहा, सक्षम मौर्य, निखिल पटेल, शिवांश गुप्ता, रेयांश गुप्ता, अथर्व कुमार गुप्ता, नित्या पटवा, अंश कुमार श्याम, अतुल कुमार पाल, उन्नयन पटवा, कुमारी काव्या, सत्यम सिंह और आशीष सिंह।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चाणक्य एकेडमी पिछले 9 वर्षों से संचालित है और अब तक 70 से अधिक छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूलों में प्रवेश पा चुके हैं। यह संस्था वर्तमान में वाड्रफनगर, सुलसुली, शारदापुर और नावाडीह में संचालित होती है, जहां नवोदय, सैनिक स्कूल, प्रयास और एकलव्य विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करना है।

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक आकाश तिवारी, पंकज पटवा,  सुधीर पटवा और रणधीर पटवा ने बच्चों को नवोदय विद्यालय की जानकारी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47