Advertisement

सरगुजा जिला ने जीते 15 पदक, राज्य कूड़ो चैंपियनशिप में हासिल किया दूसरा स्थान

सरगुजा जिला ने जीते 15 पदक, राज्य कूड़ो चैंपियनशिप में हासिल किया दूसरा स्थान

अंबिकापुर, 7 अप्रैल 2025 — दुर्ग स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में 4 अप्रैल से 6 अप्रैल 2025 तक आयोजित तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य कूड़ो चैंपियनशिप 2025 में सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक (8 स्वर्ण, 3 रजत, 4 कांस्य) अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ ही सरगुजा जिला समग्र पदक तालिका में द्वितीय स्थान पर रहा।

यह चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ कूड़ो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के 14 जिलों से कुल 305 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सरगुजा जिले से कूड़ो प्रशिक्षक अनिल बर्नवाल के नेतृत्व में चयनित 15 खिलाड़ी 3 अप्रैल को दुर्ग के लिए रवाना हुए थे।

पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

स्वर्ण पदक विजेता:

  1. साक्षी साहू (16-19 वर्ष, 240 PI)

  2. काकोड़ा नताशा राव (16-19 वर्ष, 260 PI)

  3. साक्षी अग्रवाल (16-19 वर्ष, 220 PI)

  4. तान्या सिंह (16 वर्ष से नीचे, 54 kg)

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  5. हर्ष मन्नू करकेटा (14 वर्ष से नीचे, 50 kg)

  6. सुरभि मित्तल (12 वर्ष से नीचे, 30 kg)

  7. अंश कुमार (15 वर्ष से नीचे, 35 kg)

  8. आयुष गुप्ता (16-19 वर्ष, 250 PI)

रजत पदक विजेता:

  1. आस्था कुशवाहा (13 वर्ष से नीचे, 40 kg)

  2. अविनाश सिंह (16-19 वर्ष, 260 PI)

  3. विक्रांत साहू (14 वर्ष से नीचे, 45 kg)

कांस्य पदक विजेता:

  1. आस्था सिन्हा (16-19 वर्ष, 210 PI)

  2. यूसुफ खान (16-19 वर्ष, 260 PI)

  3. मो. अब्दुल आशिफ (16-19 वर्ष, 230 PI)

  4. अभिमन्यु स्वर्णकार (12 वर्ष से नीचे, 45 kg)

कोच: अनिल बर्नवाल

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कूड़ो एसोसिएशन सरगुजा के अध्यक्ष अनिल बर्नवाल, सचिव प्रभाकर स्वाइन एवं कोषाध्यक्ष पप्पू साहू ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47