Advertisement

महाधर्माध्यक्ष पास्कल टोपनो को श्रद्धांजलि, टी एस सिंहदेव ने जताया शोक

पूर्व महाधर्माध्यक्ष पास्कल टोपनो को श्रद्धांजलि, टी एस सिंहदेव ने जताया शोक

अम्बिकापुर। कैथोलिक ईसाई समाज के सरगुजा धर्मप्रांत के द्वितीय धर्माध्यक्ष और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व महाधर्माध्यक्ष स्व. पास्कल टोपनो के निधन पर शोक की लहर छा गई है। 6 अप्रैल को उनका देहांत हुआ था। इस दुखद अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज स्व. पास्कल टोपनो की अंतिम यात्रा प्रातः निष्कलंक आश्रम, नमनाकला से आरंभ होकर नवापारा महा गिरजाघर की ओर रवाना हुई। सिंहदेव के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा गांधी चौक पर उनकी अंतिम यात्रा के दौरान श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सहित अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित थे। प्रमुख रूप से डॉ. अजय तिर्की, जे. पी. श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, मो. इस्लाम, सत्येंद्र तिवारी, मो. अब्बास, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने वालों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि स्व. पास्कल टोपनो न केवल धर्मगुरु थे, बल्कि समाज में एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में भी याद किए जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47