Advertisement

पूर्व विधायक स्व. रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर भाजपा सरगुजा ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वे संगठन के सजग प्रहरी थे

पूर्व विधायक स्व. रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर भाजपा सरगुजा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा पार्टी के पूर्व विधायक, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन के आधार स्तंभ स्व. रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कार्यालय संकल्प भवन, अंबिकापुर में सम्पन्न हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. त्रिपाठी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनके योगदान को स्मरण किया।

“संगठन के सच्चे सिपाही थे स्व. त्रिपाठी” — भारत सिंह सिसोदिया

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा,

“स्व. रविशंकर त्रिपाठी जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि संगठन के सच्चे सिपाही और विचारधारा के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भाजपा के विस्तार और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार, जीवनशैली और कार्यशैली हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. त्रिपाठी के राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक योगदान को विस्तार से स्मरण किया। उनके सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव और संघर्षशील नेतृत्व को सभी ने प्रेरणास्रोत बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. त्रिपाठी ने न केवल भाजपा संगठन को सरगुजा में मज़बूत किया, बल्कि युवाओं को भी राजनीति में जागरूक और सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित किया।


उपस्थित रहे ये प्रमुख नेता और कार्यकर्ता

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, अजय सिंह, प्रयाग साहू, श्वेता गुप्ता, शशि जायसवाल, निश्चल प्रताप सिंह, विकास वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, मनोज सोनी, संजीव वर्मा, सतीश शर्मा, मयंक जायसवाल, अजय सोनी, अनुराग शुक्ला, वीर सोनी, भूपेंद्र सिंह सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47