Advertisement

सीएम के सलाहकार पंकज झा पर महिलाओं के अपमान का आरोप, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग

सीएम के सलाहकार पंकज झा पर महिलाओं के अपमान का आरोप, हटाने की मांग तेज

रायपुर, 13 अप्रैल 2025 ✍️ आशीष सिन्हा, प्रदेश खबर/राज्य सरकार द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार” के दौरान उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब रायपुर नगर निगम परिसर में एक युवा ने मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा पर महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता युवक डोमन साहू ने आयोजन स्थल पर एक लिखित आवेदन सौंपते हुए झा को तत्काल सलाहकार पद से हटाने की मांग की है।

 जनता नाराज, कांग्रेस ने उठाई बर्खास्तगी की मांग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि—

“मुख्यमंत्री के सलाहकार के खिलाफ महिलाओं के अपमान का आरोप बेहद गंभीर है। ऐसे व्यक्ति का सरकार में बने रहना महिलाओं का अपमान है। मुख्यमंत्री को तुरंत पंकज झा को पद से हटाना चाहिए।”

धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारों के साथ जनता को भ्रमित करती है, जबकि उसके नेता और सलाहकार खुद महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिकायत में क्या कहा गया?

आरोप लगाने वाले डोमन साहू ने शिकायत में लिखा है कि—

“परदेसिया पंकज झा सोशल मीडिया पर सभी को गालियाँ देते हैं, महिलाओं के लिए अशोभनीय भाषा का उपयोग करते हैं। ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें तत्काल हटाया जाए।”

भाजपा पर कांग्रेस का सीधा हमला

धनंजय ठाकुर ने आगे कहा कि यदि इस गंभीर आरोप के बावजूद पंकज झा पद पर बने रहते हैं तो यह समझा जाएगा कि उन्हें भाजपा और मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा—

“भाजपा में शायद यही संस्कार दिए जाते हैं कि महिलाओं के खिलाफ अभद्रता करने वालों को संरक्षण दिया जाए।”

 राजनीतिक पृष्ठभूमि में उठा मामला

“सुशासन तिहार” सरकार द्वारा जनता से सीधे संवाद और शिकायतें सुनने का एक मंच है, लेकिन इस मंच पर मुख्यमंत्री के सलाहकार के खिलाफ शिकायत और बढ़ती नाराजगी सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47