Advertisement

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 13 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब को संविधान निर्माता, समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि “डॉ. अम्बेडकर एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने जीवन भर समाज में व्याप्त विषमताओं के खिलाफ संघर्ष किया और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व जैसे मूल्यों की स्थापना के लिए कार्य किया।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने डॉ. अम्बेडकर के संविधान निर्माण में योगदान को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि “संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में बाबा साहेब ने भारत को एक मजबूत नींव दी, जिस पर आज हमारा लोकतंत्र खड़ा है। उन्होंने दलितों, वंचितों, श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु कई संवैधानिक प्रावधान किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं।”

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का राष्ट्र निर्माण में योगदान न केवल अतुलनीय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक आदर्शों और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बाबा साहेब की जयंती पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समाज के सभी वर्गों को उनके विचारों और योगदान से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47