Advertisement

रामसेवक पैकरा ने वन विकास निगम के अध्यक्ष पद का संभाला कार्यभार, CM विष्णु देव साय रहे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर, 13 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में आयोजित एक समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री ने  पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में निगम के सशक्तिकरण की आशा व्यक्त की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने पैकरा को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी और उनके अनुभव को निगम के लिए लाभकारी बताया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा, “रामसेवक पैकरा एक वरिष्ठ और अनुभवी जनप्रतिनिधि हैं। वे लंबे समय से जनजातीय समाज और वनों से जुड़े विषयों पर कार्य करते रहे हैं। उनकी नई भूमिका से निश्चित ही वनवासी समुदायों को लाभ मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की लगभग 44 प्रतिशत भूमि वनाच्छादित है, जो पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और आदिवासी समाज की संस्कृति एवं आजीविका के लिए बेहद अहम है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा वनवासियों के हित में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 कर दिया गया है।

  • इस वर्ष 4 करोड़ पौधों के रोपण और वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

  • बिगड़े वनों के पुनरुद्धार हेतु ₹310 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।

  • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अब तक 3 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम की भूमिका को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की बात कही और अपेक्षा जताई कि श्री पैकरा के नेतृत्व में यह संस्था राज्य की हरियाली और आदिवासी विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

इस समारोह में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि, विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, वन विकास निगम व वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47