Advertisement

सरगुजा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | सीतापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

सीतापुर, सरगुजा | 13 अप्रैल 2025 । शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष एक्का को धर दबोचा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीतापुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 11 अप्रैल 2025 को थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2019 में उसकी पहचान ग्राम धरमपुर निवासी आशीष एक्का से हुई थी। जून 2020 में आरोपी ने शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया और फिर लगातार अलग-अलग स्थानों पर इसी प्रकार की घटनाएं दोहराईं। जब पीड़िता ने विवाह की मांग की तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/25, धारा 69 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना आरंभ की। जांच के दौरान आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी आशीष एक्का, पिता रामसाय एक्का, उम्र 32 वर्ष, निवासी धरमपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रघुनाथ भगत व राजेंद्र सिंह, एएसआई अरुण गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47