Advertisement

रायपुर में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर BJP ने चलाया सेवा अभियान, 1000 से अधिक बूथों पर हुआ संविधान पाठ

भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सेवा और समर्पण के साथ मनाया। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों की शुरुआत 13 अप्रैल की शाम मेकाहारा अस्पताल में अंबेडकर प्रतिमा की सफाई और दीप प्रज्वलन से हुई।

14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर मेकाहारा में आदमकद प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण और पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और निगम सभापति सूर्यकांत राठौर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा:
“बाबा साहेब का जीवन सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है। वे न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि सामाजिक समानता और अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे।”

राजेश मूणत बोले:
“भाजपा ने सदैव संविधान का सम्मान किया है और यही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। वक्फ बिल जैसे मुद्दों से यह स्पष्ट होता है कि कुछ सरकारें संविधान को ताक पर रखती रही हैं।”

रमेश सिंह ठाकुर ने दी जानकारी:
“हमने रायपुर शहर जिले के सभी 20 मंडलों के 1000 से अधिक बूथों पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। साथ ही बाबा साहेब के तैलचित्रों पर माल्यार्पण किया गया।”

इस अवसर पर लक्ष्मी वर्मा, किशोर महानंद, जयंती पटेल, सत्यम दुआ, ललित जैसिंघ, अकबर अली, अमरजीत छाबड़ा, अनामिका सिंह सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47