Advertisement

तेलीबांधा में दिव्यांग आंदोलन पर पुलिसिया बर्बरता, कांग्रेस का हमला

आंदोलनरत दिव्यांगों पर पुलिस की बर्बरता निंदनीय: कांग्रेस ने साधा निशाना

 

रायपुर, 18 अप्रैल 2025/तेलीबांधा तालाब में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे दिव्यांगजनों के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही मानसिकता का परिचायक बताया है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं और दिव्यांगों के आंदोलन से घबराई हुई है और लोकतांत्रिक विरोध की आवाज़ को दबाने के लिए पुलिसिया तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आधी रात को पुलिस ने दिव्यांगजनों के साथ मारपीट की, उनके कपड़े फाड़े, उन्हें घसीटा और बिजली बंद कर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“तेलीबांधा में बीते कई दिनों से दिव्यांगजन शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने की बजाय डराने-धमकाने और दमन करने की नीति अपना रही है,” – धनंजय सिंह ठाकुर

प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश में इस अधिकार को छीनने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि न केवल दिव्यांग, बल्कि युवा, बर्खास्त बी.एड. शिक्षक और अन्य आंदोलनरत वर्गों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और आंदोलन को बलपूर्वक कुचला जा रहा है।

कांग्रेस ने दिव्यांगजनों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से अपील की है कि वह संवेदनशीलता के साथ इस मामले को देखे और बातचीत कर समाधान निकाले।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47