Advertisement

भाजपा के विरोध पर कांग्रेस का तीखा हमला: “चोरी ऊपर से सीना जोरी” – सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा की कार्रवाई पर कांग्रेस का हमला: “चोरी ऊपर से सीना जोरी”, कांग्रेस कार्यालयों पर प्रदर्शन को बताया सत्ताधारी दल की धौंस

रायपुर | 18 अप्रैल 2025|राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, धमतरी और जगदलपुर में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस कार्रवाई को “भाजपा की चोरी और सीना जोरी” करार दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्ग के कांग्रेस भवन में भाजपा से जुड़े असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित हमला किया और तोड़फोड़ की। राजधानी रायपुर, धमतरी और जगदलपुर में भी भाजपा कार्यकर्ता नुकीले हथियार और पत्थरों के साथ कांग्रेस कार्यालयों के बाहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह सब सरकारी संरक्षण और पुलिस की मौन सहमति से हो रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“पुलिस भाजपा के कार्यकर्ताओं के सामने लाचार नजर आई। विपक्ष के कार्यालयों में अराजकता फैलाने की खुली छूट दी गई है,” – सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार प्रमुख

शुक्ला ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस नेताओं – सोनिया गांधी और राहुल गांधी – को ईडी जैसी एजेंसियों के जरिए परेशान कर रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता कांग्रेस कार्यालयों पर प्रदर्शन कर अपनी तानाशाही को जायज ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हर तीन घंटे में बलात्कार, आए दिन गोलीबारी, चाकूबाजी, लूट, डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। लेकिन सरकार का पूरा जोर विपक्ष को घेरने पर लगा हुआ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47