Advertisement

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

“स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी” – अरुण साव

बैगाकापा, लोरमी विकासखंड, मुंगेली| 20 अप्रैल 2025|उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ किया। बैगाकापा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी स्मार्ट क्लासेस का विधिवत उद्घाटन किया। ये स्मार्ट क्लास-रूम एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से तैयार किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

इस अवसर पर अरुण साव ने कहा कि स्मार्ट क्लास-रूम से बच्चों की पढ़ाई रुचिकर होगी और उनकी विषयों पर पकड़ मज़बूत बनेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब बच्चों को तकनीक आधारित शिक्षा मिल रही है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में लोरमी नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अनिता साहू, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM