Advertisement

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री का संबोधन, व्यापार और निवेश को लेकर की बड़ी घोषणाएं

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 20 अप्रैल 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की अहम भूमिका है। वे राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्योग, व्यापार और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में ई-वे बिल की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये की गई है, पेट्रोल पर वैट में ₹1 की कटौती की गई है और पुराने वैट मामलों में 25 हजार तक की देनदारी माफ की गई है, जिससे लगभग 40 हजार व्यापारियों को राहत मिली है।

निवेश को लेकर बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति से अब तक प्रदेश में 4.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना की जा रही है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर मीट में निवेशकों ने भारी उत्साह दिखाया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चैंबर की ऐतिहासिक एकता

62 साल पुराने चैंबर में पहली बार चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए हैं। सतीश थौरानी अध्यक्ष, अजय भसीन महामंत्री और  निकेश बरड़िया कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली।

अन्य प्रमुख वक्तव्य

  • डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष): छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में तेज़ी, बजट 1.6 लाख करोड़ पार।

  • रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल): सरकार और व्यापार दोनों के सहयोग से होगा तीव्र विकास।

  • बृजमोहन अग्रवाल (सांसद): सर्वसम्मति से हुआ चुनाव व्यापार जगत की एकजुटता का संकेत।

मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम में साईं उदय शदाणी, अम्मा महंत मीरा देवी सहित कई संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47