
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक ललित चन्द्राकर की माता के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर की माता पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को संबल और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
रायपुर, 21 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर की माता श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि चन्द्राकर की माता का निधन अत्यंत दु:खद है और यह पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं श्री चन्द्राकर और उनके परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।








