Advertisement

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, जनसंपर्क को बताया सुशासन और जनविश्वास का सेतु

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

जनसंपर्क – सुशासन और जनविश्वास का सेतु: मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 21 अप्रैल 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनसंपर्क अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसंचार क्षेत्र से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि जनसंपर्क आज केवल सूचना के प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच संवाद और विश्वास की एक सशक्त कड़ी बन चुका है। शासन की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ जनसंपर्क की भूमिका और भी व्यापक हो गई है। आज यह माध्यम लोगों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। सोशल मीडिया और डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच विश्वसनीय, सटीक और संवेदनशील संप्रेषण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक हो गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, “जनसंपर्क जनमत, जनचेतना और जनसेवा के त्रिवेणी संगम की तरह है। इसकी सक्रियता, संवेदनशीलता और संप्रेषण क्षमता जितनी सशक्त होगी, छत्तीसगढ़ में सुशासन की छवि उतनी ही मजबूत होगी।”
सही सूचना, सही समय पर, सही स्वरूप में आमजन तक पहुँचे, यही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47