Advertisement

प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

रायपुर, 21 अप्रैल 2025।अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धरती के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने हेतु जन-सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रकृति का प्रहरी बनकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक विविधता से भरपूर प्रदेश है। यहाँ की संस्कृति, आजीविका और जीवनशैली प्रकृति से गहराई से जुड़ी हुई है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार वृक्षारोपण, जल-संरक्षण, नदी-नालों का पुनर्जीवन, सामुदायिक वन प्रबंधन और पर्यावरणीय रूप से संतुलित औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दे रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को एक केन्द्रीय तत्व के रूप में शामिल किया गया है, ताकि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाते हुए आर्थिक प्रगति को सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही स्थानीय समुदायों को इन प्रयासों से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो और हमारी प्राकृतिक धरोहरें भी सुरक्षित रह सकें।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति एक वृक्ष लगाए, उसकी देखभाल करे और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले। उन्होंने जल और ऊर्जा जैसे संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, तथा अक्षय ऊर्जा के अधिकतम प्रयोग पर बल दिया ताकि हम मिलकर पृथ्वी को प्रदूषण-मुक्त बना सकें।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़वासी इस दिशा में संकल्पबद्ध होकर प्रकृति और भावी पीढ़ियों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47